झारखंड : दो युवतियों से दुष्कर्म, तीन आरोपियों ने मिलकर किया कुकर्म, FIR के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand: Two Young Women Raped; Three Accused Perpetrate the Crime Jointly; All Three Arrested Following FIR

Jharkhand Crime News : गुमला जिला से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र, गुमला में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

 

घटना का पूरा विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िताओं में से एक युवती की पहचान आरोपियों में शामिल एक युवक से पहले से थी। युवक ने रविवार को युवती घूमने के लिए बुलाया। युवक के बुलाने पर युवती गुमला आयी। युवती अपने साथ अपनी एक सहेली को भी लेकर आयी थी। वहीं आरोपी भी अपने एक दोस्त के साथ दोनों लड़कियों से मिलने पहुंचा।

 

दोनों युवक युवतियों को बाइक से सिसई क्षेत्र की ओर घुमाने के लिए ले गए। आरोप है कि शाम ढलने के बाद सुनसान स्थान पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान एक युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने में सफल रही और पास ही रखे पुआल में छिप गई।

 

 

दूसरी युवती के साथ दरिंदगी

बताया जा रहा है कि दूसरी युवती के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, एक आरोपी ने अपने तीसरे साथी को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद तीनों ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों पीड़िताएं किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं।

 

देर रात थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िताओं ने हिम्मत दिखाते हुए रविवार देर रात थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के दौरान और कौन-कौन लोग शामिल थे या किसी प्रकार की अन्य साजिश तो नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close