झारखंड पुलिस को मिलेगी नई गाड़ियों की सौगात…पुरानी गाड़ियों की नीलामी होगी, पुलिस विभाग को मिलेगी नई सुविधा

Jharkhand Police will get the gift of new vehicles: Old vehicles will be auctioned, police department will get new facility

हेमंत सरकार ने झारखंड पुलिस वाहनों की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है. इसके तहत थानों में नयी गाड़ियों के खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. जिससे पुलिस विभाग को बड़ी राहत मिलेगी.

नये वाहन आने से क्या होगा बदलाव?

मालूम हो की  झारखंड के थानों में सालों से चल रहे खटारा वाहनों को हटाया जाएगा. झारखंड सरकार के द्वारा, पुलिस की गस्ती को तेज और आधुनिक बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है. राज्य सरकार के द्वारा, झारखंड पुलिस के लिए 3000 से अधिक वाहनों की खरीदारी की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस के लिए 1255 एसयूवी और 1697 हाई स्पीड बाइक की खरीदारी की जा रही है. दोनों तरह के वाहनों की खरीदारी से पुलिस को अपराधियों का पीछा करने और आपात स्थिति में कम समय में घटनास्थल तक पहुंचने में मदद मिलेगी. इस योजना से राज्य के 606 थानों को फायदा मिलेगा, जिनमें से 282 थाने नक्सल प्रभावित इलाकों में है, जहां नए वाहनों की सबसे ज्यादा जरूरत है.

बता दें कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में, वाहनों की खरीद को स्वीकृति प्रदान की गई थी. बैठक में राज्य भर में चिन्हित 2212 अनफिट वाहनों की नीलामी को भी मंजूरी दी जा चुकी है, जिसमें 1004 पहिया और लगभग 1102 पहिया वाहन है. जो वहां पुलिस थानों में पहले से मौजूद हैं. लेकिन वह पुलिस के लिए अनफिट हैं, उन्हें नीलाम कर दिया जाएगा. झारखंड के थानों में नई गाड़ियों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है.

2,952 वाहनों की खरीदने की मिली मंजूरी

गौरतलब है कि  झारखंड के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य के विभिन्न स्थानों के लिए 2952 नए वाहनों की खरीद की स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन वाहनों की खरीदारी की जानी है, उनमें बोलेरो और बाइक भी शामिल है. वाहन खरीदारी के लिए फंड भी जारी कर दिया गया है.

Related Articles

close