झारखंड-पुलिस ट्रांसफर : नामकुम के थाना प्रभारी को हटाया गया, हाजत में सुसाइड मामले में गाज तो नहीं ? दो नये थाना प्रभारी….

Jharkhand Police Transfer: Namkum Police Station Incharge Removed. Is it due to the lock-up suicide case? Two new Station Incharges...

Jharkhand Police Transfer : राजधानी रांची में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। रांची SSP ने दो थानेदारों का तबादला किया है। पुलिस विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक नामकुम थाने के प्रभारी को बदल दिया गया है। जारी हुए नये आदेश में राम नारायण सिंह को नामकुम का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं रातू थाना के नए थाना प्रभारी आदिकांत महतो को बनाया गया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक नामकुम थाना के प्रभारी को हटाने की चर्चा एक-दो दिनों से चल रही थी। नामकुम थाना में हुए आत्महत्या मामले में रांची एसएसपी ने तत्कालीन थानेदार को हटाने के लिए अनुशंसा की गयी थी। आत्महत्या मामले में रांची एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था। नामकुम थानेदार को हटाए जाने के बाद नया प्रभारी राम नारायण सिंह को बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close