रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी अपडेट है। NDA में लोकसभा चुनाव को लेकर सेयरिंग हो गयी है। झारखंड की 14 लोकसभा सीट में से 13 सीट पर भाजपा और 1 सीट पर AJSU चुनाव लड़ेगी। हालांकि 2019 में भी स्थिति यही थी, गिरिडीह से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी। NDA ने इस बार भी गिरिडीह सीट आजसू को दी है। इससे पहले भाजपा अब तक अपने सभी 13 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, जबकि आजसू ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

झारखंड में भाजपा ने सुदेश कुमार महतो की पार्टी आजसू से गठबंधन का ऐलान किया है. बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि गिरिडीह सीट आजसू को दी गई है।अरुण सिंह एक्स पर लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जनता के हित में बीजेपी एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा के चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्र पर बीजेपी के प्रत्याशी तथा एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय किया है.”

उन्होंने कहा, ”यह गठबंधन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वावलंबी भारत, समर्थ भारत के संकल्प को मजबूत करेगा. झारखंड के सभी 14 में से 14 संसदीय क्षेत्रों पर गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीतकर 4 जून को 400 के पार लक्ष्य को हासिल करेंगे.”

इंडिया गठबंधन का पेंच अभी तक फंसा
वहीं दूसरी तरफ से इंडिया गठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग का मामला सुलझा नहीं है। दरअसल पहले जो समीकरण आये थे, उसके मुताबिक पार्टी 5+7+1+1 (5 JMM+ 7 CONGRES + 1 RJD + 1CPM)के फार्मूले पर सीट शेयरिंग करने जा रही थी। लेकिन, राजद की जिद ने मामला उलझा दिया है। आरजेडी चतरा और पलामू दोनों जगह की सीट मांग रही है। ऐसे में वामदल के लिए गठबंधन कौन सी सीट छोड़ेगी ये पंच फंस गया है। अब चर्चा है कि गठबंधन 5+6+2+1 (5 JMM+ 6 CONGRES + 2 RJD + 1CPM) फार्मूले पर विचार कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...