झारखंड मंहगाई भत्ता: कल हो सकता है झारखंड के कर्मचारियों के 4% DA बढोत्तरी का ऐलान, कैबिनेट के लिए वित्त विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

रांची। झारखंड के कर्मचारियों को होली का तोहफा मिलने वाला है। कल चंपई कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। बैठक में कर्मचारियों की 4% महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी पर फैसला होगा। 15 मार्च के आसपास लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने वाली है। लिहाजा, आचार संहिता के पहले की ये आखिरी कैबिनेट है। कैबिनेट में कई अहम फैसले चुनाव के मद्देनजर लिये जायेंगे।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इसी महीने महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी। झारखंड में अभी कर्मचारियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश के लाखों को कर्मचारियों व पेंशनर्स को DA/DR का तोहफा दे सकती है। अगर चंपई सरकार का ये फैसला लेती है, तो ना सिर्फ इससे चुनाव के पहले प्रदेश के लाखों कर्मचारी खुश होंगे, बल्कि उन्हें होली का तोहफा भी मिल जायेगा।

शनिवार को ही कैबिनेट के प्रस्ताव तैयार करने के लिए विभागों को निर्देश दे दिया गया था। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक चुनावी तैयारी के मद्देनजर ज्यादातर प्रस्ताव कार्मिक और वित्त के रहेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य, गृह, शिक्षा और कृषि से जुड़े भी भी करीब 8-10 प्रस्ताव होंगे। इस बैठक में 25 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगने वाली है। इससे पहले 6 मार्च को भी कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें 41 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक 12 मार्च को अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन ) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में कई विभागों की सेवा शर्तों, नियुक्ति और पदोन्नति नियमावली में भी संशोधन किया जायेगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story