रांची। झारखंड के वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जा रहा है। ये बजट 1, 28, 900 करोड़ का है। इस बार के बजट में पिछले साल से 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। चुनावी साल होने के कारण योजनाओं पर सरकार का फोकस है। आर्थिक विकास दर 7.7 फीसदी रहने का अनुमान है। चुनावी वर्ष की छाप बजट में नजर आ रही है।

  • 15 डिग्री महाविद्यालय और चार महिला महाविद्यालय राज्य में खोले जायेंगे।
  • झारखंड में नया मेडिकल कॉलेज और रिम्स के सुदढ़िकरण की घोषणा की गयी
  • स्कूली छात्राओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गयाहै।
  • हर आंगनवाड़ी का अपना भवन हो इसे सरकार सुनिश्चित करेगी। गर्भवती महिलाओं के लिए किट छह लाख महिलाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। बालिकों और किशोरियों को सावित्री बाई फुले योजना के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे।
  • पंचायती राज कर्मियों की आय में वृद्धि सरकार ने इस बार के बजट में किसान, गांव और युवाओं पर जोर दिया है।
  • इस बार किसानों के दो लाख तक बजट माफ किए जाएंगे। पहले 50 हजार तक किए जाते थे। पंचायती राज के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों की आय में 12 साल बाद वृद्धि की गई।
  • इस साल राजस्व आय में 11.8 प्रतिशत इजाफा होने का अनुमान है। हमारी सरकार ने चार लाख 62 हजार किसानों के बीच एक लाख 58 हजार करोड़ की ऋण माफी की है। इस राशि को दो लाख करोड़ बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
  • आर्थिक विकास दर 7.7 प्रतिशत रह सकती है Jharkhand Budget Session Live: रामेश्वर उरांव ने बजर्ट पेश करते हुए कहा कि राज्य की आर्थिक विकास दर 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

इससे पहले सदन में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने सीएम चंपई सोरेन से मुलाकात की।

विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को बजट की कॉपी भेंट की। वहीं कल विपक्षी विधायकों के बहिष्कार के बीच राज्य सरकार का चालू वित्तीय वर्ष का 4981.30 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पारित हो गया। वहीं पेपर लीक मामले में विपक्ष ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर हंगामा किया था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...