सरायकेला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरायकेला के छऊ गुरु व कलाकार ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को प्रतिष्ठित संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन नयी दिल्ली में किया गया था। इस दौरान भारत सरकार के संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे। छऊ गुरु ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पूर्व निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक, आचार्य छऊ नृत्य विचीत्रा के सह निर्देशक रंजीत कुमार आचार्य व सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधर्र अगला समेत अन्य ने बधाई दी है।

ब्रजेंद्र कुमार पटनायक छऊ नृत्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और झारखंड का नाम रोशन कर चुके हैं. 1984 में पहली बार उन्हें डेनमार्क में इस नृत्य का प्रदर्शन किया था. इसके बाद इन्होंने रूस, फ्रांस, दक्षिण कोरिया और मलेशिया सहित करीब 13 देश में छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया. इस नृत्य में मुख्यत इनके राधा-कृष्ण, आरती, हंस, मयूर, चंद्रभागा जैसे नृत्यों को काफी पसंद किया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...