झारखंड : बड़ा बदलाव…ग्लोबल कंपनियों की 500 सूची में शामिल उद्योगों को अब सीधे मिलेगी जमीन, जानें क्या है इसका फायदा?
Jharkhand: Big change... Industries included in the 500 list of global companies will now get land directly, know what is its benefit?

झारखंड में उद्द्योगों के लिए जमीन सबसे बड़ी बाधा है. एमओयू होते तो है लेकिन कंपनियों को जमीन नहीं मिल पाती.नतीजा उद्योग धरातल पर नहीं उतरते. इसको देखते हुए राज्य सरकार अब लैंड अलॉटमेंट पालिसी बना रही है. झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार इसे अंतिम रूप देने में लगा हुआ है.उद्योग विभाग की इस पालिसी को जल्दी ही कैबिनेट में लाने की तैयारी है.
500 की सूची में शामिल उद्द्योगों को प्लांट लगाने के लिए सरकार सीधे जमीन देगी
और यह पहला मौका है जब राज्य में लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी बनाई जा रही है. क्योँकि अबतक जियाडा रेगुलेशन से उद्योगों को जमीन मिलती थी. इस पॉलिसी के लागू होने पर ग्लोबल कंपनियों की 500 की सूची में शामिल उद्द्योगों को प्लांट लगाने के लिए सरकार सीधे जमीन दे सकेगी. इसमें दो तरीके से जमीन देने की व्यवस्था हो रही है. एक ऑक्शन से और दूसरा आवंटन से. झारखंड सरकार लगातार उद्द्योगो को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है. बड़ी संख्या में इसके लिए एमओयू भी हो रहे हैं. ऐसे में यही पॉलिसी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. आसानी से जमीन मिलने से निवेशक आगे आएंगे. यहां सुविधाएं मिलेंगी तो उद्योग-धंधे बढ़ेंगे.









