कोडरमा झारखंड सरकार के खिलाफ 10 नवम्बर को आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में चंदवारा प्रखंड परिसर में एक बैठक आहूत की गई। यह जन आक्रोश रैली झारखंड सरकार के द्वारा जारी की गई सूखाग्रस्त लिस्ट जिसमे चंदवारा प्रखंड वंचित है। सरकार के इस रवैया से चंदवारा प्रखंड के किसान काफी आक्रोश में हैं।

पक्षपातपूर्ण रवैए का लगाया आरोप

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका राणा व संचालन महामंत्री नंदकिशोर सोनी ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार गरीबो को बरगलाने की काम कर रही है।चुनाव के समय अपने किए हुए वायदे से मुखर रही है।विकास के नाम पर सिर्फ लूट है। जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब राज्य में विकास ही विकास दिखता था। वर्तमान सरकार ने अपने चुनावी घोषणा में कई लुभावने वादे किए। जो अब सरकार बनने के लगभग 3 वर्ष बीतने के बाद तक धरातल पर नही दिख रहा है।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने के लिए किया जा रहा है। इसमें दिए गए आवेदन का कोई निष्पादन नही किया जाता है।

मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधी लक्ष्मण प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधी चद्रभूषण साव, महामंत्री मनोज साव, सांसद प्रतिनिधि राम लखन यादव, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ कुमार सिंह , खुबलाल साव , सुखदेव साव , प्रदीप पांडेय, रमण यादव, वीरेन्द्र कुमार यादव, कृष्णा राणा, दिनेश रजक,भवानी रजक, मो सफदर, अब्दुल मन्नान, मो अमानत , मो मोईम, रंजीत पंडित, संजय यादव, नारायण पांडेय, इंद्रदेव ठाकुर, मनोज यादव, नंदू ठाकुर, अनिल यादव, राजेन्द्र यादव, धनंजय सिंह, अनटोनी सिंह, बैजनाथ यादव, बासदेव साव, मुन्ना मोदी, बिनोद मोदी, सुदीप यादव, महेन्द्र पंडित,अमानत अली,सुरेश यादव,बिनोद यादव,चतुरी महतो, कैलाश यादव, प्रयाग यादव, काली यादव, सुरेन्द्र यादव, सरयू यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पत्रकार- नीरज पांडेय (चंदवारा)

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...