शेखपुरा। बिहार की धक्का मार पुलिस गाड़ी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में गिरफ्तार आरोपी ही पुलिस की गाड़ी को धक्का मारता दिख रहा है। मामला शेखपुरा का है। दरअसल गिरफ्तारी के बाद पुलिस गाड़ी से आरोपी को लेकर कोरोना जांच कराने पहुंची थी, जिसके बाद गाड़ी बंद हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने रस्सी में बांधे आरोपी से ही धक्का लगवाया।

जानकारी के मुताबिक बरबीघा पुलिस दहेज उत्पीड़न के मामले में नालंदा जिला से आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करके लाई थी। कोर्ट में प्रस्तुत करने से पहले सदर अस्पताल में उसकी कोरोना जांच कराई गई। वापस ले जाने के दौरान पुलिस की गाड़ी बंद हो गयी, जिसके बाद आरोपित से हाथ में रस्सी। बंधी अवस्था मे पुलिस की गाड़ी में धक्काो लगवाया गया।

चौकीदार और रस्सी। बंधे आरोपित ने वाहन को धकेलकर उसे स्टार्ट किया और उसमें बैठे।जानकारी के मुताबिक बरबीघा थाना के वेलाब गांव की एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का केस किया था। आरोपी सोनू राऊत को गिरफ्तार पुलिस लायी थी। लेकिन आरोपी को हथकड़ी सहित ही पुलिस की गाड़ी को धक्का मारना पड़ा। गाड़ी स्टार्ट होने के बाद आरोपी उसी गाड़ी में बैठा और जेला पहुंचा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...