बोकारो 26/10/2022 सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के शीत बेलन शाला 3 के सी.पी.एल मे क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एच.एम.एस) के शाखा कमिटी ने ठेका मजदूरो के शोषण के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि सी आर एम 3 का प्रबंधन आज शोषण का पर्याय बन चुका है।

प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते संघ के पदाधिकारी और सदस्य

महामंत्री के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन

ठेकेदार और अधिकारीयों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा की इन दोनों का एक ही लक्ष्य है, मजदूरो का हक मारकर अपनी जेबे भरो। ठेका प्रथा के खिलाफ कहा की ठेकेदार मजदूरो को काम से निकालने की धमकी देकर उनका एटीएम तक अपने पास रख लेते है। ठेका मजदूरों को किसी भी प्रकार की सुविधाएं नहीं दी जा रही है। पीएफ, ईएसआई तक कि सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। न्यूनतम मजदूरी देकर ठेकेदार सिर्फ शोषण कर रहे है। मजदूर अगर आवाज उठाते है तो ठेकेदार और अधिकारी दोनो मिलकर उसे काम से निकाल देते है। सीआरएम 3 मे मिनिमम वेज (न्यूनतम मजदूरी) तक नहीं दी जा रही है। सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब ठेका मजदूरो से हो रहे अन्याय युनियन एकदम बर्दाश्त नही करेगी। पानी सर के उपर जा चुका है। मजदूर संघर्ष करने को तैयार हो चुके हैं ।

नेतृत्वकर्ता ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा की आज के प्रदर्शन के माध्यम से मजदूर प्रबंधन को ये संदेश देने आये है कि प्रबंधन अपना कार्य प्रणाली में सुधार लाए, अन्यथा भविष्य में आन्दोलन और उग्र होगा। प्रदर्शन मे अरूण कुमार, दुर्गेश कुमार, अमर बोराल, गौतम सिंह चौधरी, विनोद शाव, लखन महतो, अजय शर्मा, शैलेश चंद्रा, मो आलमगीर शाह, संतोष शर्मा, मो अजहर, राधेश्याम, महेंद्र महतो, अशोक कुमार मुर्मू के साथ सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...