रांची। IPS अजय भटनागर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Right Commission) के नये डीजी होंगे। 1989 बैच के IPS अफसर अजय भटनागर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का महानिदेशक (जांच) नियुक्त किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अजय भटनागर को इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया था। भटनागर झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस हैं और सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के पद पर भी रह चुके हैं। वह 20 नवंबर 2024 तक इस पद पर रहने वाले थे।

जानिये कौन हैं IPS अजय भटनागर
अजय भटनागर झारखंड पुलिस में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। कई जिलों के SP रहने के साथ-साथ वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान कई अहम जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं। झारखंड के हजारीबाग के एसपी रह चुके अजय भटनागर पुलिस मुख्यालय में एडीजी, सीआईडी के एडीजी, स्पेशल ब्रांच के डीआईजी रह चुके हैं। इसके अलावे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वो सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, सीबीआई और एनपीए में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...