आईपीएल के 34वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हुई। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने मेजबान टीम को 7 रन से हरा दिया। मैच की बात करें तो दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने डेविड वॉर्नर और फिल साल्ट आए। वहीं,गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। तीसरी गेंद पर फिल साल्ट कैच आउट हो गए। बिना खाता खोले साल्ट आउट हो गए। पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने थंगारसु नटराजन आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर एम मार्श ने चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर वो एलबीडब्लू आउट हो गए। मार्श ने 15 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली।

आठवें ओवर में गेंदबाजी करने वॉशिंगटन सुंदर ने कमाल कर दिया। इस ओवर की दूसरी गेंद पर वॉर्नर हैरी ब्रुक के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए। चौथी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने सरफराज खान को कैच आउट कर दिया। सरफराज 10 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

हैदराबाद को पहला झटका हैरी ब्रुक के रूप में लगा। छठे ओवर में गेंदबाजी करने अनरिख़ नॉर्खिये आए। पहली ही गेंद पर नॉर्खिये ने हैरी ब्रुक को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 14 गेंदों पर 7 रन बनाए।

12वें ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल कैच आउट हो गए। उन्होंने 39 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। इस ओवर में सिर्फ 6 रन बने।

हैदराबाद को अब 6 ओवर में 60 रन की जरुरत है। 15वें ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। इस ओवर की पहली गेंद पर एडन मारक्रम बोल्ड हो गए। मारक्रम ने 3 रन बनाए। इस ओवर में चार रन बने।

अंतिम ओवर में हैदराबाद को 13 रन बनाने की जरुरत थी। इस ओवर में मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अंतिम ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। इस मैच को दिल्ली ने 7 रन से जीत लिया। दिल्ली के गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस किया। कुलदीप ने चार ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट झटके। इशांत शर्मा ने 3 ओवरों में 18 रन देकर 1 विकेट झटके। अनरिख नॉर्खिये ने चार ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...