पटना। रेप और किडनैपिंग के आरोप में दारोगा को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि विरोध करने पर दारोगा ने महिला को धमकी दी थी, कि वो उसकी हत्या करा देगा। मामला फुलवारी शरीफ का है। आरोप है कि दुल्हिन बाजार थाने में तैनात एक दारोगा को विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया । आरोपी दारोगा का नाम रामकृष्ण सिंह है।

दरअसल पीड़िता के पिता की सड़क हादसे में मौत हुई थी। इस केस को रामकृष्ण सिंह देख रहे थे। उन्होंने पीड़िता को मदद के नाम पर झांसे में लिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपित दारोगा उसे धमकी देना शुरू कर दिया।

दारोगा रामकृष्ण सिंह विवाहिता को धमकी देते हुए कहने लगा कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहे, नहीं तो हत्या करा देंगे। उसकी हरकत से तंग आकर पति को घटना की जानकारी दी।पीड़िता के पति ने आरोपित दारोगा रामकृष्ण सिंह की पत्नी से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया। पत्नी ने आश्वासन दिया कि आरोपित रामकृष्ण सिंह अब ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन वह कुछ दिनों बाद फिर धमकी देने लगा।

इसी दौरान आरोपित दारोगा का तबादला दुल्हिन बाजार थाने में हो गया। अब रामकृष्ण सिंह विवाहिता को धमकी देते हुए कहने लगा कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहे, नहीं तो हत्या करा देंगे। बुधवार को आरोपित दारोगा विवाहिता के घर पहुंच गया और साथ चलने का दवाब बनाते हुए अपनी बाइक पर बैठा लिया। लोगों ने महिला को रोते हुए देखा तो बाइक रुकवा दी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...