IND vs ZIM 3rd ODI : टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 13 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

नई दिल्ली: शुबमन गिल की शतकीय पारी के बाद आवेश खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में 13 रन से करीबी जीत हासिल कर वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। गिल की 130 रन की पारी की मदद से भारतीय टीम के दरिए 290 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे टीम 276 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम के लिए सिकंदल रजा ने 95 गेंदो पर 115 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली।

टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज आवेश खान ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. उनके अलावा अक्षर पटेल, दीपक चाहर और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं मिली। वहीं शार्दुल ठाकुर को एक सफलता मिली।

Related Articles

close