झारखंड : विधानसभा सत्र में हंगामा तय: विभिन्न मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच होगी जोरदार टक्कर, सदन में उठाए जाएंगे कई अहम सवाल

Ruckus is certain in the assembly session: There will be a fierce fight between the ruling and opposition parties on various issues, many important questions will be raised in the House

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलने वाला है. विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस की होने की संभावना है. सरकार अपनी योजनाओं और कार्यों की मजबूती से पैरवी करने की तैयारी में है. तो विपक्ष जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर सरकार को जवाबदेह बनाने की भूमिका में नजर आएगा.

31 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो 30 जुलाई को अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे और उन्होंने 31 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस दिन शाम पांच बजे सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्तारुढ़ दल के विधायकों की बैठक एटीआई में होगी.

29 जुलाई को रांची आएंगे सीएम

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की देखरेख के सिलसिले में दिल्ली में है. बताया जा रहा है कि  सीएम सोरेन 29 जुलाई को रांची लौट आएंगे. झामुमो के संस्थापक संरक्षक गुरुजी की तबीयत स्थिर बनी हुई है और वह बीते 19 जून से दिल्ली स्थिर सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती है.

सत्ताधारी विधायक दल की बैठक में विपक्ष के तीखे सवालों का जवाब देने की रणनीति तैयार की जाएगी. मंत्रियों को सरकार के प्रमुख फैसलों की जानकारी देकर उन्हें जवाबी हमले के लिए तैयार किया जाएगा. सत्ता पक्ष के विधायकों को उपस्थिति सुनिश्चित रखने और विपक्ष के आरोपो पर मुखर रहने के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाएगा.

सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी रणनीति को धार देने में जुटे हैं. विधायक दल की बैठक से पहले प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. मानसून सत्र एक से सात अगस्त तक आहूत किया गया है. सत्र के दौरान कुल पांच कार्यदिवस होंगे और हेमंत सरकार चार अगस्त को इस सत्र का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी. इसके बाज पांच अगस्त  को बजट पर चर्चा और विनियोग विधेयक पर विचार किया जाएगा.

1 अगस्त को भाजपा की बैठक

मानसून सत्र को लेकर विरोधी दल भाजपा ने प्रदेश कार्योलय में एक अगस्त को विधायकों की बैठक बुलाई है. बीजेपी समेत विपक्षी दल झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के प्रावधानों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है.

विशेष रुप से वीसी और प्रो वीसी की नियुक्ति का अधिकार राज्यपाल से लेकर सरकार को सौंपने का प्रस्ताव विपक्ष के निशाने पर रहेगा. इसके अलावा कानून –व्यवस्था, भ्रष्टाचार, भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दे भी विपक्ष के ऐजेंड में प्रमुख होगे. भाजपा अटल क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक किये जाने को लेकर भी आक्रामक रुख अपनाने जा रही है.

Related Articles

close