रांची में घिनौना मामला : टीचर ने वीडियो कॉल पर छात्राओं से कपड़े उतारने को बोलता था, डीसी ने दिए जांच के आदेश
Disgusting case in Ranchi: Teacher used to ask girl students to remove their clothes on video call, DC ordered investigation

राजधानी रांची के एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं. वो शिक्षक दिसंबर 2023 से नियुक्त हुआ है. जिस पर नाबालिक छात्राओं को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगा है. इतना ही नहीं शिक्षक की ओर से छात्रों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर अश्लील बातें की जाती थी और अश्लील वीडियो समेत चैटिंग की जाती थी.
जांच समिति गठित की गई है
शिक्षक के छात्राओं से अश्लील हरकत किए जाने के मामले को लेकर जांच समिति गठित कर दी गई है. जिला शिक्षा अधीक्षक ने मध्य विद्यालय की शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है.
डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दिए निर्देश
डीएससी बादल राज ने बताया कि डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर बनी कमेटी ने जांच शुरु कर दी है.तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. इस कमेटी में एक ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर और दो प्रिंसिपल मौजूद है. कमेटी को 48 घंटे के अंदर जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए है. वहीं तत्काल प्रभाव से स्कूल के सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. हालांकि आरोपी शिक्षक बिना सूचना के स्कूल से नदारद है.
48 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी.
जांच दल 48 घंटे के अंदर विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपगी. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है.









