झारखंड : कुड़मी आंदोलन का असर…राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

Effect of Kudmi movement: Many trains including Rajdhani Express affected, see full list

रांची। कई राज्यों में कुड़मी समाज द्वारा चलाया गया रेल टेका/डहर छेका आंदोलन तेज़ी पकड़ रहा है। आंदोलनकारियों ने कई जगह रेल पटरी पर उतरकर प्रदर्शन किया, जिससे झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • 20839 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20/09/2025): रद्द

  • 20840 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस (22/09/2025): रद्द

  • 18603 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस (20/09/2025): रद्द

  • 18604 गोड्डा – रांची एक्सप्रेस (21/09/2025): रद्द

मार्ग में परिवर्तन

  • 22891 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस (20/09/2025): निर्धारित मार्ग खड़गपुर – टाटानगर – चांडिल की जगह खड़गपुर – मेदिनीपुर – आद्रा होकर चलेगी।

प्रस्थान समय में बदलाव

  • 20897 हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (20/09/2025): निर्धारित प्रस्थान समय 14:35 बजे के बजाय 18:00 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी।

Related Articles

close