चतरा: कान्हाचट्टी प्रखण्ड में ग्रिन कार्डधारियो को चार माह से अनाज नदारद है। जिसे लेकर ग्रीन कार्डधारी प्रत्येक माह डीलरों के यहां लगा रहें है चक्कर। ग्रीन कार्डधारियों को चार माह से अनाज नहीं मिलने को लेकर राजपुर मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष विकाश कुमार ने कहा है कि, एफसीआई गोदाम में ग्रीन कार्डधारियों का अनाज उपलब्ध है, फिर भी डीलरों द्वारा अनाज आवंटन नहीं होने का हवाला देकर कार्डधारियों को वैरंग वापस कर दे रहे हैं।

वहीं डीलरों का कहना है कि हम लोग को एफसीआई गोदाम से ग्रीन कार्डधारियों का अनाज चार माह से उपलब्ध नहीं कराई जा रही है तो हम लोग अनाज कैसे दें। इधर ग्रीन कार्डधारियों को अनाज नहीं मिलने से एक तो प्रत्येक माह डीलरों के यहां से वैरंग मायूस होकर वापस लौट रहे हैं वहीं भुखमरी के कगार पर है। अनाज नहीं देने पर मुखिया विकाश कुमार ने कहा है कि, यदि एक सप्ताह के अंदर ग्रीन कार्डधारियों को अनाज नहीं दिया गया तो हम सभी मुखिया संघ आंदोलन करेंगे। जिसका जिम्मेवार डीएसओ,एमओ होंगे। बता दें कि इस वर्ष धान पैदावार नहीं होने के कारण जिला भुखमरी के कगार पर है।

दूसरी ओर क्षेत्र सुखाड़ होने के कारण झारखण्ड सरकार अनाज मुहैया कराने को लेकर कटिबद्ध है। किंतु ग्रीन कार्डधारियों को अनाज क्यों नहीं दी जा रही है। आखिर यह अनाज किसके इशारे पर किया जा रहा है घोटाला?कौन है इसका जिम्मेवार? क्यों नही ग्रीन कार्डधारियों को चार माह से दी जा रही है अनाज?यह एक बड़ा सवाल है?समय रहते अगर चार माह का अनाज का वितरण ग्रीन कार्ड धारकों के बीच नही हुआ तो हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...