IAS Transfer : झारखंड में 4 IAS का तबादला, अक्षय कुमार सिंह बने JPSC के सचिव

रांची : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के सचिव चंद्र किशोर उरांव को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक नागरिक सुरक्षा आयुक्त झारखंड रांची के पद पर नियुक्ति एवं पदस्थापित किया है. अपर सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अक्षय कुमार सिंह को अगले आदेश तक सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.

परियोजना निदेशक समिति जनजाति विकास अभिकरण साहिबगंज के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार सिंह 02 को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग झारखंड रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. उप विकास आयुक्त खूंटी के पद पर पदस्थापित नीतीश कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक का पेंशन निदेशालय वित्त विभाग झारखंड रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.

श्री सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक पेंशन एवं लेखा निदेशालय वित्त विभाग झारखंड रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

Related Articles

close