होली पर मटन-चिकन का कैसा है बाजार: धनबाद में 1000 क्विंटल मटन बिक्री की तैयारी, 15 ट्रक खस्सी का खेप पहुंचा शहर में, जानिये चिकन-मटन की क्या है कीमत इस बार…

How is the market for mutton and chicken this Holi: Preparations underway to sell 1000 quintals of mutton in Dhanbad, 15 truckloads of goats arrive in the city, find out the price of chicken and mutton this time...

होली को लेकर मटन और चिकन का बाजार पूरी तरह गुलजार है। यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल से बड़ी मात्रा में खस्सी और पोल्ट्री मंगाए गए हैं। कारोबारियों के मुताबिक इस बार करोड़ों रुपये का व्यापार होने की उम्मीद है, जबकि कीमतें सामान्य दायरे में ही रहेंगी। आइये जानते हैं इस बार कैसा है रेट और बाजार

Holi Special Mutton and Chicken। रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। एक ओर जहां गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर लजीज पकवानों की तैयारी भी जोर पकड़ चुकी है।

खासकर मटन और चिकन की मांग इस साल रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अगर झारखंड के धनबाद की बात करें तो इस बार मीट कारोबारियों का अनुमान है कि होली के अवसर पर करोड़ों रुपये का कारोबार होगा।

मटन की बढ़ती मांग को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार के भागलपुर से करीब 15 ट्रक खस्सी धनबाद पहुंच चुके हैं। वहीं, पोल्ट्री मुर्गों की आपूर्ति के लिए पश्चिम बंगाल से लगभग 30 ट्रक माल मंगाया गया है। मंगलवार की आधी रात से ही विभिन्न बाजारों और मीट दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।

इसे लेकर मटन कारोबारी सुशांत दास के अनुसार इस साल अकेले धनबाद शहर में लगभग 900 क्विंटल मटन की बिक्री होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मांग को देखते हुए छोटे खुदरा विक्रेता भी इस बार एकजुट होकर सीधे ट्रकों से माल मंगवा रहे हैं, ताकि ग्राहकों को ताजा और बेहतर गुणवत्ता का मांस उपलब्ध कराया जा सके।

कीमतों की बात करें तो इस बार विभिन्न बाजारों में मटन 750 रुपये से 820 रुपये प्रति किलो के भाव तक बिकने की संभावना है।

वहीं चिकन बाजार की स्थिति भी उत्साहजनक बनी हुई है। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र में चिकन विक्रेता कल्याण महतो और अविनाश ने बताया कि धनबाद में बिकने वाले अधिकांश पोल्ट्री मुर्गे और गोल्डन पोल्ट्री पश्चिम बंगाल से मंगाए गए हैं।

हालांकि थोक बाजार में मुर्गे के दाम में खास उछाल नहीं आया है, जिससे उम्मीद है कि होली पर चिकन अपने सामान्य मूल्य पर ही उपलब्ध रहेगा। उन्होंने अनुमान जताया कि इस बार केवल चिकन के कारोबार से ही शहर में लगभग 20 लाख रुपये का व्यापार हो सकता है।

गोबिंदपुर स्थित मुर्गा दुकान संचालक राधेलाल प्रसाद ने बताया कि मुर्गे के दाम स्थिर हैं, इसलिए ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। उनके अनुसार, पोल्ट्री ड्रेसिंग 220 से 240 रुपये प्रति किलो और खड़ा मुर्गा 160 से 180 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close