रांची। राज्य स्तरीय आवास कर्मी संघ रांची झारखंड की बैठक धुर्वा में रौशन पाट पिंगुआ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सभी जिलों के आवास कर्मी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बैठक में सभी जिलों के 300 कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। संघ द्वारा विगत 5 वर्षों में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए पूर्व के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया एवम आने वाले समय में आवास कर्मी संघ के भविष्य की चिंतन करते हुए मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। संघ को मजबूती प्रदान करने हेतु राज्य आवास कर्मी संघ का पुनर्गठन किया गया।

संघ में इन्हें दी गई जिम्मेदारी

मोहम्मद सरफराज आलम, जिला समन्वयक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को सर्वसम्मति से राज्य आवास कर्मी संघ का अध्यक्ष चुना गया ।

श्रीमती जयमुनी पुरती, प्रखंड समन्वयक, गुमला, को सर्वसम्मति से राज्य आवास कर्मी संघ का उपाध्यक्ष चुना गया।

श्री कृष्ण कुमार गुप्ता जिला समन्वयक लोहरदगा को सर्वसम्मति से राज्य आवास कर्मी संघ का सचिव चुना गया।

श्री अमित कुमार जिला समन्वयक, रांची, को सर्वसम्मति से राज्य आवास कर्मी संघ का उप सचिव चुना गया।

श्री सुशील कुमार, जिला समन्वयक, खूंटी को सर्वसम्मति से राज्य आवास कर्मी संघ का कोषाध्यक्ष चुना गया है।

श्री शिव प्रसाद साहू, जिला समन्वय ,लातेहार , को सर्वसम्मति से राज्य आवास कर्मी संघ का मीडिया प्रभारी चुना गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने किया संबोधित

नवनियुक्त अध्यक्ष सरफराज आलम ने अपने संबोधन में सभी सहकर्मियों को धन्यवाद देते हुए सभी सदस्यों से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की। साथ ही उन्होंने कहा की अबतक के संघ का कार्य संतोषजनक है एवम भविष्य में संघ के समक्ष आने वाली हरेक समस्या का निष्पादन भी कराया जाएगा। उम्मीद है की आपसबो के विश्वास पर खरा उतरने को कोशिश करूंगा।

अंत में मोहम्मद मूफती, जिला समन्वयक पलामू ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक का समापन किया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...