Aaj Ka Rashifal 16 June 2023, Horoscope Today: 16 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। 16 जून को देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही 16 जून को दोपहर बाद 3 बजकर 7 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इस दिन मास शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा।
16 जून 2023 का शुभ मुहूर्त
• धृति योग – 16 जून को देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक
• कृत्तिका नक्षत्र – 16 जून को दोपहर बाद 3 बजकर 7 मिनट तक
• 16 जून 2023 – मास शिवरात्रि व्रत
चलिये अब जानते हैं आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल
आज उत्साह के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। उपहारों मिलने से आपको खुशी होगी। आज धन लाभ मिलने की भी संभावना है। विदेश यात्रा की तैयारी रखें। नए काम शुरू कर सकते हैं। पौष्टिक भोजन करने का लाभ मिलेगा।

वृषभ राशिफल
क्रोध और निराशा के चलते काम प्रभावित होंगे। आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च भी बढ़ेंगे।किसी काम के नहीं होने से चिंतित रहेंगे। आपकी उग्र वाणी किसी के साथ मनमुटाव और विवाद का कारण बनेगी। मेहनत का फल प्राप्त नहीं होगा। कहासुनी से बचने का प्रयास करें। सतर्क रहें।

मिथुन राशिफल
परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। आज आपको यात्रा का अवसर मिलेगा। अफसर आपके काम की प्रशंसा करेंगे। अविवाहित जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। धन लाभ के योग हैं। मित्रों से खुशखबरी प्राप्त होगी। आमदनी वृद्धि की संभावना है। वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। संतान की तरफ से उत्तम समाचार मिलेगा।

कर्क राशिफल
आज पारिवारिक कार्यों में खर्च करेंगे। कारोबार और नौकरी में लाभ होगा।प्रमोशन होने की संभावना बनी रहेगी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो सकता है। खुशियों का वातावरण रहेगा। सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। आपके – सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होने की संभावना है। निवेश शुभ रहेगा।
सिंह राशिफल
आज किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। किसी के नाराज होने की आशंका बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय नहीं लें। किसी काम में गलती हो सकती है। विवाद हो सकता है। कारोबार या नौकरी में दिक्कत आएगी।

कन्या राशिफल
आज नया काम का प्रारंभ न करें। आवेश के कारण नुकसान हो सकता है। परिवार एवं मित्रों के साथ भी वाद-विवाद हो सकता है। (आज का राशिफल 16 जून 2023) कारोबार में साझेदारी के काम में ध्यान रखें। तो आज यात्रा ना करेँ। खान-पान पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है।इच्छानुसार शुभ फल नहीं मिलेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा स्थगित हो सकती है। सतर्क रहना होगा।

तुला राशिफल
आज आप मौजमस्ती का आयोजन करेंगे। मित्रों के साथ रंग जमेगा। आनंदित महसूस करेंगे। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन में माधुर्य रहेगा। एकांत में रहना पसंद करेंगे। आनंददायक समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशिफल
आज आपकी चिंता दूर होगी। परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे। मानसिक खुशी मिलेगी। उत्साह रहेगा। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी, लेकिन उसे पूरे कर सकेंगे। आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

धनु राशिफल
आज संपत्ति विवाद को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत की चिंता से मन व्यग्र रहेगा। पेट संबंधी बीमारियां परेशान करेंगी। काम की असफलता से आपके अंदर हताशा होगी। कारोबार में नुकसान हो सकता है। क्रोध को काबू में रखें। कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। करीबी लोगों के साथ सार्थक चर्चा होगी। यात्रा सावधानी से करें।

मकर राशिफल
आलस्य की अधिकता रहेगी। किसी अज्ञात भय से चिंतित रहेंगे। टीवी या सोशल मीडिया के जरिए दिन व्यतीत होगा। (आज का राशिफल 16 जून 2023) समय पर भोजन और नींद नहीं मिलेगी। दोस्तों से नुकसान होने अथवा उनके साथ मतभेद होने की आशंका है। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी से अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ राशिफल
आज राहत महसूस करेंगे। आपके उत्साह में भी बढ़ोतरी होगी। किसी करीबी लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। निकटतम लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा। व्यर्थ की चर्चा में समय नष्ट न करें। पराक्रम में वृद्धि होगी जीवनसाथी से घनिष्ठता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

मीन राशिफल
आज शुभ दिन है। दफ्तर के सभी कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। सेहत अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे। नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे। मित्रों से भेंट होगी। छात्रों को लाभ होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...