रांची: शनिवार का राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला राशि समेत सभी राशि वालों के लिए विशेष है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। शनिवार को शनि देव का दिन माना गया है. जनवरी माह में ही शनि राशि परिवर्तन कर रहे है. ग्रहों की चाल इस दिन आपके लिए क्या लेकर आ रही है।

मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। आज के दिन हनुमान मंदिर अवश्य होकर आए और हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाये। आपके ऊपर जो संकट मंडरा रहे हैं वे सब दूर होंगे।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5

वृषभ राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। ज़िद्दी बर्ताव न करें, इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। मन में जो बात हैं वह आज अपने माता-पिता से कह डाले क्योंकि आज का दिन उसके लिए शुभ हैं और इससे आपकी समस्या भी दूर हो जाएगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3

मिथुन राशि
बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पार्टनर से आपको सहयोग मिल सकता है। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आज के दिन नतीजों की चिंता किए बिना कार्य करेंगे तो परिणाम ज्यादा बेहतर होंगे। इसलिये अपने कर्म पर ध्यान ध्यान दे और फल की चिंता ना करे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9

कर्क राशि
अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपकी व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी व निवेश से लाभ होगा। कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं कर पाएंगे। यदि किसी मित्र के साथ कोई गलतफहमी चल रही हैं तो उससे आज पर्दा उठ जाएगा और आप दोनों का मन प्रसन्नचित्त होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2

कन्या राशि
काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। अपने व्यापार को निजी जीवन से अलग रखने का प्रयास करे अन्यथा रिश्तों में दूरियां और बढ़ेगी जो बाद में आपके लिए बुरा हो सकता हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9

तुला राशि
आपको मेहनत से सफलता मिलेगी। आपकी इच्छाएं पूरी भी हो जाएंगी। प्रमोशन मिलने के पूरे चांस भी बन रहे हैं। किसी भी तरह का मौका न जाने दें। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद मिलती जाएगी। पूरा दिन व्यस्त रह सकता हैं और शाम के समय आराम मिलेगा। अनजान व्यक्ति से अपने मन की बात साँझा करने से बचे अन्यथा यह आपके लिए उल्टा पड़ेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि
लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में अपनों के लिए कुछ अच्छा सोचेंगे तो कुछ बेहतर करने की प्रेरणा जगेगी। पढाई लिखाई में भी मन लगेगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लग सकती हैं या कोई और खुशी हो सकती हैं जिस कारण सभी का मन आनंदित रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

धनु राशि
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा.।संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलने उसके घर जायेंगे। दिन में पेट दर्द की शिकायत रह सकती हैं। इसलिये बाहर का खाना खाने से बचे और घर का पौष्टिक खाना ही खाएं। छात्रों को आज कुछ अच्छा समाचार मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

मकर राशि
जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं। ऐसे में सावधानी अवश्य बरते।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 7

कुंभ राशि
करियर संबंधी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। जहाँ एक ओर आपको बिज़नेस में लाभ मिलेगा तो वही नौकरी करने वालो से भी उनके बॉस खुश नज़र आएंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले थोड़ा सोच समझकर लें। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। घर में किसी चीज़ पर गहन विचार-विमर्श हो सकता हैं जिसमे आपकी राय भी मायने रखेगी। उस समय ध्यान रखे कि आप बात करते समय ज्यादा उत्तेजित न हो।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5

मीन राशि
आज नए कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले संबंधित अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर लें। आपकी लव लाइफ के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है।अपनी वाणी पर संयम बनाए रखे क्योंकि लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल लेंगे और शत्रु बन जायेंगे। इसलिये किसी के साथ वाद-विवाद में पड़ने से भी बचे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
इन्हें भी पढ़ें:

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...