Today Horoscope: मंगलवार को सिंह राशि वालों को उपलब्धि और किस्मत का साथ मिल सकता है। कन्या राशि के लोग नई शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस में नए एग्रीमेंट और अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। नई योजनाएं भी बनेंगी।

मकर राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मीन राशि के लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, कर्क राशि वालों को बिजनेस में नुकसान और नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

मेष
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और अपने मन की सभी बातों को उनसे जाहिर करेंगे, जिससे रिश्ते में अपनेपन का एहसास होगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। परिवार के छोटों के साथ प्यार भरा बर्ताव करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है।

वृषभ
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत में आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे। इससे आपका स्वास्थ्य भी गिरेगा और आप खुद को अशक्त महसूस करेंगे। काम में रुकावट आएगी और मन किसी भी काम में नहीं लगेगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बिल्कुल उल्टी हो जाएंगी और आपका मानसिक तनाव भी छूमंतर हो जाएगा। आपके परिवारवाले भी आपका साथ देंगे। खर्चों में तेजी बनी रहेगी लेकिन इनकम भी अच्छी होगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। प्रिय के साथ खूब बातें करेंगे।

मिथुन
आज का दिन काफी अच्छा रहेगा आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और पूजा-पाठ के कामों में समय लगाएंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। छोटी-छोटी बात पर आपको गुस्सा भी आ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। गृहस्थ जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। अपने अच्छे बर्ताव का आपको कई जगहों पर फायदा मिलेगा।

कर्क
आपका दिन आज काफी अच्छा रहेगा और आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए घरेलू खर्च करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन सामान्य रहेगा कोई बड़ा डिसीजन ना लें।

सिंह
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा और भाग्य का सितारा बुलंद रहने से कम मेहनत में ही बहुत काम आप आसानी से निपटा लेंगे। काम के सिलसिले में नतीजे सुखद होंगे। आपको कोई अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है। व्यापार के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत समय बिताएंगे। परिवार में तनाव की बढ़ोतरी जारी रहेगी, जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अपने तेज दिमाग का इस्तेमाल करने से आपको व्यापार में लाभ होगा।

तुला
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी और लोग विचार करके किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहेंगे। काम के सिलसिले में आप काफी बिजी रहेंगे। आपके बॉस भी आपको कोई नया काम सौंप सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। मन में गुस्सा ना रखें, दिक्कतें बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिताने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। दोस्तों के साथ टाइम पास करेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप दिल से खुश हैं और दूसरों को खुशी देने की कोशिश करेंगे। इससे गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस तथा क्रिएटिविटी रहेगी जिससे एक दूसरे के दिल को जीतने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपके अंदर असंतुष्टि की भावना आ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज काफी खर्चा कर सकते हैं और कुछ बेवजह की चीजों पर खर्चा करेंगे जिसके लिए बाद में दुखी भी हो सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। गृहस्थ जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद समाचार मिलेंगे।

मकर
आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्चे भी साथ-साथ बने रहेंगे इसलिए आपको ध्यान देना होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके ट्रांसफर के आर्डर भी आ सकते हैं। गृहस्थ जीवन समझदारी और एक दूसरे के प्रति आकर्षण के साथ खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ अच्छे समाचार आएंगे।

कुम्भ
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे काम के सिलसिले में सुखद नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं इसलिए जीवन साथी के साथ बातचीत सही मामले को समझाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में शक की सुई घूम सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान बनाए रखें।

मीन
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा और आप का मनोबल बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव पूर्ण स्थितियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रिय से आपकी नजदीकी बढ़ेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...