झारखंड : जमशेदपुर के लिए ऐतिहासिक दिन…राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रखेंगी भव्य श्री जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला, जानें पूरा शेड्यूल
A historic day for Jamshedpur... President Draupadi Murmu will lay the foundation stone of the grand Shri Jagannath Temple; know the complete schedule.

President Droupadi Murmu Jamshedpur Visit को लेकर झारखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को झारखंड के जमशेदपुर शहर के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वह श्री जगन्नाथ मंदिर और एक आध्यात्मिक केंद्र की आधारशिला रखेंगी। इस कार्यक्रम की जानकारी श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी एस. के. बेहरा ने दी है।
एस. के. बेहरा के अनुसार राष्ट्रपति मंदिर परिसर की आधारशिला रखेंगी, जिससे न्यास की एक महत्वाकांक्षी परियोजना की औपचारिक शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर के संपूर्ण निर्माण में लगभग चार वर्ष का समय लगेगा। हालांकि, न्यास की प्राथमिकता आध्यात्मिक केंद्र को जल्द पूरा करने की है, ताकि वह पहले ही लोगों के लिए सेवाएं शुरू कर सके।
इस President Droupadi Murmu Jamshedpur Visit के दौरान राष्ट्रपति शिलान्यास समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगी। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। राष्ट्रपति और राज्यपाल की मौजूदगी को देखते हुए आयोजन को भव्य और सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मरीन ड्राइव के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत और हेलीपैड निर्माण का काम भी तेज कर दिया गया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इससे पहले भी दिसंबर महीने में जमशेदपुर आई थीं। 29 दिसंबर को उन्होंने करनडीह स्थित जाहेरथान में पूजा-अर्चना की थी और एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था। एक बार फिर President Droupadi Murmu Jamshedpur Visit को लेकर शहर में उत्साह और हलचल का माहौल है।









