झारखंड : रांची समेत कई जिलों में ‘महासंकट…ओलावृष्टि और आंधी का हाई अलर्ट…घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

'Major Crisis' in Several Districts, Including Ranchi... High Alert for Hailstorms and Gusty Winds... Read This News Before Stepping Out of Your Home.

रांची। झारखंड में मौसम अगले सप्ताह फिर करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से कई जिलों में 5 अप्रैल से मौसम बिगड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है।

मुख्य जानकारी

  • 5 अप्रैल से राज्य के कई जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव।
  • तेज हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
  • 5 दिनों तक तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट।
  • 8-9 अप्रैल को येलो अलर्ट, 10 अप्रैल से मौसम शुष्क होने का अनुमान।

प्रभावित जिले और संभावित घटनाएं

  • 5 अप्रैल: गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि। तेज आंधी और वज्रपात की संभावना।
  • 6 अप्रैल: रांची, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर में समान रूप से खराब मौसम।
  • 7 अप्रैल: धनबाद, बोकारो, पाकुड़, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, आंधी और ओलावृष्टि के साथ बारिश।

सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close