होली में हाईटेक बकरा चोर : शूट-बूट में लग्जरी गाड़ी में बाराती बनकर पहुंचा बकरा चोर, पूरे गांव का भर लिया स्कार्पियो में बकरा, लेकिन खुल गयी पोल…

High-tech goat thief on Holi: The goat thief arrived dressed as a wedding guest in a luxury car wearing shorts and boots, filled the Scorpio with goats from the entire village, but the secret was revealed...

होली में मटन की डिमांड काफी ज्यादा होती है। ऐसे में बकरा चोर काफी सक्रिय हो गये हैं। ये चोर शूट पैंट पहनकर लग्जरी गाड़ी में आते हैं और फिर बकरा चोरी कर फरार हो जाते हैं। स्कॉर्पियो से पहुंचे चोरों ने शादी समारोह के शोर का फायदा उठाकर बकरा चोरी की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से वारदात नाकाम हो गई।
________________________________________

Crime News : होली में मटन की जबरदस्त डिमांड होती है। मटन का जायका लेने कुछ लोग दुकान में जाते हैं, लेकिन कुछ लोग चोरी करने में जुट जाते हैं। ऐसे में इलाके में बकरा चोरी की घटना काफी ज्यादा बढ़ गयी है। खास बात यह है कि अब चोर पारंपरिक तरीकों को छोड़कर हाईटेक अंदाज़ में वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

सूट-बूट पहनकर लग्जरी गाड़ियों में पहुंचने वाले चोरों को देखकर आम लोग आसानी से शक नहीं कर पाते, और इसी का फायदा उठाकर मवेशी चोरी की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला शिवहर जिले से सामने आया है, जहां चोरों की यह चालाकी ग्रामीणों की सतर्कता के आगे बेकार साबित हो गई।

देर रात नगर थाना क्षेत्र के रेजमा गांव में चोरों का तांडव देखने को मिला। गांव में उस वक्त शादी समारोह चल रहा था। डीजे और ढोल-नगाड़ों की तेज आवाज के कारण पूरा इलाका शोरगुल और जश्न में डूबा हुआ था।

इसी माहौल का फायदा उठाकर 3 से 4 अज्ञात चोर सूट-बूट पहनकर स्कॉर्पियो गाड़ी से गांव में दाखिल हुए। बाहरी लोगों को देखकर किसी को संदेह न हो, इसलिए चोरों ने खुद को पूरी तरह सभ्य और सामान्य दिखाने की कोशिश की।

ग्रामीण दीपक पांडे के अनुसार, चोरों ने गांव के एक घर का फाटक तोड़ा और वहां बंधे बकरा, बकरी और बोका को जबरन स्कॉर्पियो में लाद लिया। मवेशियों को जबरदस्ती गाड़ी में डालते समय उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ। जैसे ही ग्रामीणों ने शोर मचाया, गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया।

घबराहट में चोर तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो लेकर भागने लगे, लेकिन रेजमा गांव के पास ही उनकी गाड़ी कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई। पहिए पूरी तरह धंस जाने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। खुद को चारों ओर से घिरता देख चोरों ने स्कॉर्पियो और मवेशियों को वहीं छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पीड़ित दीपक पांडे ने बताया कि रात करीब एक बजे बकरी चोरी की गई थी। सुबह उठने पर जब बकरी नहीं मिली तो खोजबीन की गई। बाद में पता चला कि बकरी पुलिस थाने में है। गांव वालों के हल्ला करने पर चोर मवेशी और वाहन छोड़कर भाग गए थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया, जिसमें बकरा, बकरी और बोका लदे हुए थे। पुलिस ने पीड़ितों को थाने बुलाकर मवेशियों की पहचान कराई और सत्यापन के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन स्वामी, चालक, मोबाइल धारक समेत 4-5 अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि हाल के दिनों में स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों से मवेशी चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close