Health: हार्ट अटैक का खतरा किन-किन लोगों में ज्यादा? जानें एक्सपर्ट की राय

Health: हार्ट अटैक का खतरा किन-किन लोगों में ज्यादा? जानें एक्सपर्ट की राय
Health: हर कोई कोई चाहता है कि उनकी उम्र चाहे कितनी भी बढ़ जाए लेकिन उनका हार्ट हेल्दी ही रहे। हार्ट अटैक का मुख्य कारण अनहेल्दी खाना और खराब लाइफस्टाइल होता है। दिल के दौरे का प्रमुख कारण कोरोनरी हार्ट की बीमारी होती है।
जब कोरोनरी धमनियां हृदय की मांसपेशियों तक रक्त प्रवाह की आपूर्ति नहीं कर पाती और फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के जमने से सिकुड़ जाती हैं, तो हार्ट अटैक का खतरा और बढ़ जाता है। इस प्रक्रिया को एथेरोस्क्लेरोसिस के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।Health
क्या पतले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा कम?
डॉक्टर विशाल रस्तोगी बताते हैं कि पतले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, क्योंकी अगर आप पतले है और आपने खाने पीने की ध्यान रखते हैं और एक्सर साइज करते हैं, तो इस बीमारी के खतरे से बच सकते हैं।
वेजिटेरियन या नॉन वेजिटेरियन किन में अटैक का खतरा ज्यादा?
इसे लेकर डॉक्टर बताते हैं कि हम क्या खा रहे हैं ये ज्यादा जरूरी होता है न की वेजिटेरियन या नॉनवेज खाना जरूरी होता है। अगर आप नॉनवेज को हेल्दी तरीके से खाते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसी तरह अगर आप सब्जियों को खाते हैं, तो ये आपके शरीर को फायदा पहुंचा सकता है।Health
क्या एग योक नहीं खाना चाहिए?
डॉक्टर रस्तोगी एग योग शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, इसलिए हमें इसका सेवन कम करना चाहिए और दिन में 1 से 2 ही अंडा खाना चाहिए। साथ ही प्रोटीन के लिए इसका सफेद वाला हिस्सा ही खाएं। अगर अगर आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, तो आप हार्ट की बीमारी से बचे रहते हैं।
हार्ट अटैक से बचाव
1. एक्सरसाइज करें।
2. हेल्दी फूड्स खाएं।
3. धूम्रपान और शराब का सेवन न करें।
4. तनाव को कंट्रोल करें।
5. रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं।HealthOMG! Google Map ने फिर बताया गलत रास्ता, दुर्घटनाग्रस्त हुईं दो गाड़ियां