HEALTH TIPS: दवाइयों से नहीं…योग से मिलेगी राहत…माइग्रेन और सिरदर्द को जड़ से शांत करेंगे ये खास आसन…

HEALTH TIPS: माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द तक सीमित नहीं है—यह मतली, धुंधली दृष्टि, रोशनी या आवाज़ के प्रति संवेदनशीलता जैसी समस्याएँ भी पैदा कर सकता है। तनाव, हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी और तेज गंध या रोशनी इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दवाइयों की बजाय योग माइग्रेन से राहत पाने का एक सुरक्षित और असरदार तरीका है।
HEALTH TIPS: माइग्रेन में फायदेमंद योगासन:
पद्मासन (Lotus Pose):
पद्मासन का नियमित अभ्यास मानसिक शांति प्रदान करता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ाता है। यह मस्तिष्क को रिलैक्स करता है और माइग्रेन अटैक की संभावना को कम कर सकता है।
बालासन (Child Pose):
बालासन तंत्रिका तंत्र को शांत करता है। यह चिंता और थकान को कम करके माइग्रेन और उससे जुड़े सिरदर्द में आराम दिलाता है।
पश्चिमोत्तानासन (Seated Forward Bend):
तनाव और थकान को कम करने के लिए पश्चिमोत्तानासन बेहद लाभकारी है। यह मस्तिष्क को ठंडक पहुंचाता है और सिरदर्द को नियंत्रित करता है।
HEALTH TIPS
अगर आप माइग्रेन की समस्या से परेशान हैं, तो दवाइयों पर पूरी तरह निर्भर रहने की बजाय इन योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। नियमित अभ्यास से न सिर्फ माइग्रेन बल्कि तनाव और थकान भी दूर होगी।









