HEALTH TIPS: सर्दियों में इन सब्जियों से रहें दूर….वरना इम्यूनिटी और सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर…

HEALTH TIPS: सर्दियों का मौसम आते ही लोग अक्सर तला-भुना खाना ज्यादा पसंद करने लगते हैं या फिर सालभर खाने वाली कुछ सब्जियों को बिना सोचे-समझे खाने लगते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ सब्जियां इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर कर सकती हैं और सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं।
ICMR के मुताबिक, सर्दियों में इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जिससे वायरल इंफेक्शन जल्दी फैल सकते हैं। इसलिए कुछ सब्जियों का सेवन इस मौसम में कम करना चाहिए।
READ MORE:- मेरा खून निकल आया…मेरी 7 साल की बेटी सदमे में… दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट ने यात्री को पीटा..
HEALTH TIPS:सर्दियों में बचें ये सब्जियां:
लोकी: ठंडी तासीर वाली होने के कारण कफ, सर्दी और जुकाम बढ़ा सकती है। पाचन कमजोर लोगों को गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
ककड़ी: सलाद में खाने वाली यह ठंडी सब्जी शरीर का तापमान गिरा सकती है और गले, खांसी या साइनस की समस्याएं बढ़ा सकती है।
पत्तागोभी: फाइबर से भरपूर यह सब्जी सर्दियों में पचाने में मुश्किल हो सकती है। गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
खीरा: शरीर को ठंडा करता है, जिससे कफ बढ़ सकता है और सर्दी-जुकाम, गले की परेशानी हो सकती है।
करेला: ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम कर सकता है, कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
HEALTH TIPS:सर्दियों में कौन-कौन सी सब्जियां खाएं:
गाजर
शकरकंद
पालक
मेथी
सरसों का साग
कौन सावधान रहें:
जिन लोगों को बार-बार सर्दी-जुकाम होता है
जिनका पाचन कमजोर है
बुजुर्ग और छोटे बच्चे
लो इम्यूनिटी वाले लोग
HEALTH TIPS:हर मौसम की अपनी जरूरतें होती हैं, और उसी के अनुसार खानपान बदलना चाहिए। ठंड में लोकी, ककड़ी, पत्तागोभी, खीरा और करेला जैसी सब्जियों का ज्यादा सेवन सेहत बिगाड़ सकता है। अगर आप सर्दियों में खुद को फिट और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो मौसम के अनुसार सही सब्जियों का चुनाव करें।
READ MORE: –मां सांवली…गोद में बच्चा गोरा…लोगों ने महिला को समझा चोर…फिर सामने आया सच…









