साली के प्यार में इस कदर हुआ पागल… अपनी पत्नी की कर दी हत्या , हुआ गिरफ्तार

धनबाद : झारखंड के धनबाद में साली के प्यार में पागल एक शख्स ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। साली की प्यार में वो इस कदर पागल हुआ कि अपनी पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया इसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि सास गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी और उसकी साली के बीच 4 साल से लव अफेयर चल रहा था।
क्या है मामला
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र महावीर नगर में अनिल डोम का पिछले 4 साल से उसकी साली से लव अफेयर चल रहा था। उसकी पत्नी और सास इसका विरोध करती थी लेकिन अनिल किसी भी हाल में साली को नहीं छोड़ना चाहता था। इस क्रम में वह अक्सर परिवार के साथ मारपीट करता था। 8 जनवरी को जब वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा तो बीच बचाव के लिए उसके सास आई तो अनिल ने चाकू निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों महिलाएं पत्नी अंजली देवी और सास गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उन्होंने अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई।
इस मामले में धनबाद डीएसपी अरविंद बिन्हा ने बताया कि अनिल अपनी साली से प्यार करता था विरोध करने पर उसने पत्नी और सास पर हमला किया। इसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई, इसके बाद वह घर से भाग गया था। आरोपी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई थी। जिसने उसे पकड़ लिया है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने कबूल किया है कि वह अपनी साली से प्यार करता था पत्नी और सास सब कुछ जानती थी इसमें आवेश में आकर उसने हत्या कर दी, उसे इसका पछतावा है।









