हजारीबाग जमीन घोटाला : निलंबित IAS विनय कुमार चौबे की 4 दिन की रिमांड खत्म, अब विनोद चंद्र झा से पूछताछ की तैयारी

हजारीबाग: चर्चित हजारीबाग जमीन घोटाला मामले में निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की 4 दिन की रिमांड शुक्रवार को पूरी हो गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिमांड अवधि में चौबे से लगातार पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी।
चौबे ने संलिप्तता से किया इंकार
पूछताछ के दौरान चौबे ने मामले में अपनी किसी भी तरह की भूमिका से साफ इनकार किया। एसीबी को उम्मीद थी कि रिमांड में कई अहम सुराग हाथ लगेंगे, लेकिन अब तक एजेंसी के हाथ खाली रहे हैं।
अब विनोद चंद्र झा की बारी
एसीबी अब इस प्रकरण में पहले से गिरफ्तार तत्कालीन खासमहाल पदाधिकारी और सेवानिवृत्त IAS विनोद चंद्र झा को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। झा इस समय हजारीबाग जेल (जेपी कारा) में बंद हैं।
न्यायिक हिरासत में जाएंगे चौबे
रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को विनय कुमार चौबे को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।









