गुमला: जिला में एक अज्ञात युवक ने महिला के घर में घुसकर उस पर गोली चला दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। घटना गुमला थाना क्षेत्र के बड़ाईक मोहल्ला की है।

52 वर्षीय विमला देवी को घर में घुसकर एक अज्ञात युवक ने गोली मार दी। गोली महिला के सीने में लगी है। इस घटना को अंजाम देने वाला अपराधी घटनास्थल से भागने में कामयाब रहा। घायल महिला के पुत्र राहुल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अपनी मां विमला देवी को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल महिला के पुत्र राहुल ने बताया कि बगल में नहाने के लिए गया था, तभी जोर की आवाज सुनाई दी। जहां देखा कि मेरे घर से एक युवक निकला और बाइक को स्टार्ट कर भाग गया। जब घर के अंदर गया तो मां की पड़ी थी। मेरी मां बोली कि मुझे गोली मार दिया है। इसके बाद राहुल ने आसपास के लोगों को इकठ्ठा किया और सदर अस्पताल पहुंचाया।

एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि अपराधी की पहचान हो चुकी है। जल्दी उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर अभी बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में गोलीबारी की घटना हुई है हालांकि पुलिस पूरे मामले पर जांच में जुट गई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...