रांची। सुबह 7 बजे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचेंगा। एयरपोर्ट से उनका पार्थिव शरीर सीधे विधानसभा ले जाया जायेगा। विधानसभा में अंतिम दर्शन के बाद सुबह 9 बजे पार्टी कार्यालय उनकी शवयात्रा पहुंचेंगी। पार्टी कार्यकर्ता और नेता वहां उन्हें अंतिम विदाई देंगे। राज्य सरकार ने उनके निधन पर 2 दिन का राजकीय शोक घोषित कर रखा है. अंतिम संस्कार शुक्रवार अपराह्न 4.30 बजे किया जाएगा।

इन रास्तों से गुजरेगी शिक्षा मंत्री की अंतिम यात्रा ..

सड़क मार्ग से होते हुए शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर अलारगो स्थित पैतृक आवास लाया जाएगा. जहां अंतिम क्रिया कर्म के पूर्व किए जाने वाली प्रक्रिया को उनके पुत्र द्वारा पूरा किया जाएगा. उसके बाद भंडारीदह दामोदर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतेष्ठि की जाएगी. उनके पुत्र अखिलेश महतो ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...