अच्छी पहल: झारखंड में हृदय रोगियों का सरकार करा रही है नि:शुल्क ऑपरेशन, धनबाद के 25 मरीजों को भी भेजा गया ऑपरेशन के लिए रिम्स

धनबाद। हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए राज्य सरकार सामने आई है। सरकार की ओर से हृदय रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन की योजना शुरू हुई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 रोगियों का निबंधन करके रांची भेजा गया।
सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने सभी मरीजों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मरीजों को बताया गया कि ऑपरेशन का सभी खर्च सरकार उठा रही है। शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय से सभी मरीजों को बस से रांची के लिए रवाना किया गया। मरीजों के लिए नि:शुल्क परिवहन के अलावा भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
रांची रिम्स में सभी मरीजों का कैंप के माध्यम से स्क्रीनिंग प्रक्रिया होनी है। यहां से हृदय रोग से चिन्हित किए गए मरीजों को ऑपरेशन के लिए अलग किया जाएगा। कैंप में मरीजों की तमाम प्रकार की जांच ऑन द स्पॉट की जाएगी। इसके बाद चिन्हित मरीज को श्री साईं अस्पताल राजकोट गुजरात में नि:शुल्क ऑपरेशन होगा इसका खर्च श्री साईं और राज्य सरकार उठाएगी।
राज्य सरकार के योजनाओं के अनुसार झारखंड में रहने वाले 3 महीने से लेकर 65 वर्ष के बीच के वैसे लोग जो हृदय रोग से पीड़ित हैं। उनका ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा।









