पटना। दिग्गज नेता व JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। उनकी बेटी ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। 75 साल की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली है। बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को शोक में डुबो गया है।

उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था. लेकिन अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हुआ है. शरद यादव की बेटी ने ट्वीट कर कहा- ”पापा नहीं रहे” 1 जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के अखमाऊ गांव में उनका जन्म हुआ था।

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने के बाद शरद यादव राजनीति में आए। बिहार के मधेपुरा लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे। शरद यादव दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से भी सांसद चुने गए। वहीं एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से लोकसभा के लिए चुने गए। वे चार बार केंद्रीय मंत्री भी रहे। राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक गुरु माना जाता है। शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक भी थे। लेकिन बाद में उनकी पार्टी ने गठबंधन से संबंध तोड़ा, तो उन्होंने संयोजक पद भी छोड़ दिया था।

PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...