पश्चिमी चंपारण। एक बाप इतना भी क्रूर हो सकता है ! पहले अपने 5 साल के मासूम बेटे को फंदे पर लटकाया और फिर खुद भी जान दे दी। दिल दहलाने वाली ये घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के कंधवलिया गांव की है। शक है कि पारिवारिक कलह के कारण यह कदम उठाया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अजीमुल्लाह (43) तथा उसके पुत्र अयान (5) के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक अजीमुल्ला की एक किराना दुकान है। पत्नी से उसका विवाद था, जिसके बाद करीब डेढ़ माह से समीप के देउरवा गांव अपने मायके में रह रही थी। घरेलू विवाद से परेशान अजीमुल्ला ने बुधवार की शाम मकान के ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में पहले अपने बेटे को फंदे से लटकाया। फिर खुद फंदे से लटक कर जान दे दी।

वारदात के पहले अजीमुल्ला ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था। उसने कहा था कि वो बेटे को फांसी पर लटकाने जा रहा है, फिर खुद भी मर जायेगा। फोन पर ये बातें सुनते ही पत्नी हरीरा अपने भाई तौसीफ के साथ दौडी भागी ससुराल पहुंची। फिर पति और बेटे का शव फंदे से उतरा गया। इसी बीच घटना की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...