चक्रधरपुर: CRPF कैंप में अंधाधुंध फायरिंग कर जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान का नाम अमित सिंह बताया जा रहा है। इधर सीआरपीएफ 60 बटालियन में गोली बारी से हड़कंप मच गया। गोली चलते ही वे फर्श पर गिर गए. इससे मौके पर ही जवान की मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज से कैंप में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी। घटना स्थल पर जवानों ने अमित सिंह को फर्श पर पड़ा देखा। यह घटना घोर नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना अंतर्गत आराहासा सीआरपीएफ के 60 बटालियन कैंप में हुई।

जानकारी के मुताबिक 5 जनवरी को भी वे फोन से अपने घर पर बात किए। अचानक रात में फायरिंग की आवाज आई। उन्होंने खुद को गोली मार ली थी। मृतक अमित जम्मू कश्मीर के बिसना के देवली थाना क्षेत्र के थे। उनके पिता भी सेना में थे। उनके घर में पत्नी और भाई है। परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गयी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को उनके पैतृक गांव जम्मू कश्मीर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक अमित सिंह चार-पांच दिनों पहले ही हवलदार की ट्रेनिंग कर लौटे थे. वे कैंप में हमेशा तनाव में रहते थे। घर में हमेशा फोन पर बात करते थे. ऐसा लगता है कि वे घरेलू परेशानी से जूझ रहे थे।

पुलिस ने सीआरपीएफ जवान की इंसास राइफल और और उनका मोबाइल जब्त कर लिया। मामले की जांच जा रही है। मृतक अमित जम्मू कश्मीर के बिसना के देवली थाना क्षेत्र के थे.सीआरपीएफ में अमित सिंह वर्ष 2015 में बहाल हुए थे। इसके बाद वर्ष 12 अक्टूबर 2021 में सीआरपीएफ के 60 बटालियन में उनका तबादला चक्रधरपुर असंतलिया स्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन में हुआ था। वे वर्तमान में गोइलकेरा के आरा हासा कैंप में पदस्थापित थे, जहां वर्तमान में नक्सलियों के खिलाफ एलआरपी चल रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...