ऐतिहासिक सचिवालय भवन में लगी आग… दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू…

पटना बिहार के सचिवालय भवन में आज अचानक आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया है। सूत्रों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग के चेंबर में यह आग लगी है।हालांकि आग से ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ है।कमरे में रखी किसी भी तरीके की सरकारी फाइलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। शार्ट सर्किट के कारण सामान्य प्रशासन विभाग के चेंबर में लगे पंखे से आगे निकलने लगी। जिसके बाद वहां काफी अफरातफरी मच गई। जिसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
ऐतिहासिक भवन घोषित किया गया है सचिवालय भवन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय भवन को ऐतिहासिक भवन घोषित किया है। वर्तमान समय में इस भवन के देखरेख की जिम्मेवारी भवन निर्माण विभाग की है। भवन निर्माण विभाग ने भवन के ऊपर हर साल मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। लेकिन सचिवालय भवन की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बरसात के दिनों में सचिवालय में पानी जमा रहता है। जिस वजह से भवन की बुनियाद स्ट्रक्चर खतरा मंडरा रहा है।









