मुंबई: ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया को अपना विनर मिल गया है. 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है. ब्यूटी बिद ब्रेन नंदिनी गुप्ता राजस्थान की रहने वाली हैं. वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं. इस खास मौके पर नंदिनी को पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया।

कौन हैं नंदिनी गुप्ता ?

मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं. उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, नंदिनी प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं. वे एक्ट्रेस से काफी इंस्पायर हैं.फेमिना मिस इंडिया का आयोजन इस बार मणिपुर में हुआ था. मिस इंडिया 2023 इवेंट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से समा बांधा. वहीं, मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया था।

नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान में हुआ था. वह 19 साल की हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल और लाला लाजपत राय कॉलेज से की है. नंदिनी गुप्ता अभी एक मॉडल हैं. उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. वह फेमिना मिस इंडिया राजस्थान भी रह चुकी हैं. नंदिनी बचपन से ही स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थीं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को नंदिनी गुप्ता अपना आदर्श मानती हैं. वह प्रियंका की तरह देश और विदेश में भारत का नाम रोशन करना चाहती हैं. प्रियंका के सेंस ऑफ ह्यूमर और पर्सनैलिटी की नंदिनी फैन हैं. नंदिनी का मात्र 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बनना कई लड़कियों के लिए एक इंस्पिरेशन है. वह अब मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश को रिप्रेजेंट करेंगी

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...