रांची: भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) द्वारा 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (सं.01/2022) 3 सितंबर को जारी किए जाने के बाद अब आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, यानी आज से शुरू हो गई है।

आवेदन तिथि

निगम द्वारा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एफसीआइ कटेगरी भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से शुरू हो रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2022 की शाम 4 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे।

ऐसे करें अप्लाई

  • फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के विभिन्न जोन के लिए विज्ञापित 5043 पदों के लिए आवेदन हेतु ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म को आधिकारिक भर्ती पोर्टल, recruitmentfci.in पर उपलब्ध कराया जाएगा
  • आवेदन हेतु उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज ही दिए गए कटेगरी 3 भर्ती के लिंक पर और फिर नये ओपेन हुए पेज पर अप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा।
  • फिर पंजीकृत विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
  • आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यमों से भरा जा सकेगा।

आयु सीमा

1 अगस्त 2022 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्यता

  • FCI कटेगरी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक जेई पदों के लिए सम्बन्धित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है।
  • स्टेनो के लिए स्नातक के साथ अंग्रेजी टाइपिंग और शॉर्टहैंड में 40 और 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
  • इसी प्रकार, एजी-3 (जनरल और डिपो) के लिए ग्रेजुएट एवं कंप्यूटर में दक्ष होना चाहिए।
  • जबकि एजी-3 (एकाउंट्स) हेतु बीकॉम के साथ कंप्यूटर में कुशल होना चाहिए।
  • अन्य पदों के लिए योग्यता के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

नोट:

  • भर्ती से जुड़े कोई सवाल है तो आप कमेंट करके भी पूछ सकते है।
  • इस vacancy को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें औऱ जॉब दिलाने में उनकी मदद करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...