सोशल मीडिया की झूठी रील ने कर दिया लाखो का नुकसान…एक रुपये के नोट के लिए गए इनाम लेने… 10 लाख की चपत लगवाकर लौटे…सनसनीखेज मामला….

सोशल मीडिया की झूठी रील ने कर दिया 10 लाख का नुकसान

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे विज्ञापन आते रहते हैं, जिसमें पुराने नोट या सिक्के के बदले भारी इनाम का दावा किया जाता है। लेकिन मुंबई में रहने वाले 45 साल के एक शख्स ने इन्हीं झूठे दावों पर भरोसा करके 10.38 लाख रुपये गंवा दिए।

शख्स ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 23 फरवरी को वह सोशल मीडिया पर रील्स स्क्रॉल कर रहा था, तभी उसका ध्यान एक विज्ञापन पर गया, जिसमें दावा था कि एक रुपये के नोट के बदले 4.53 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

जालसाजों की चाल: फर्जी फॉर्म और लेटर

विज्ञापन में दिए वॉट्सऐप नंबर पर शख्स ने नोट की फोटो भेजी। इसके बाद पंकज सिंह नामक व्यक्ति ने उससे फॉर्म भरवाकर 6,160 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में वसूल किए। फिर कहा गया कि पहले बताए गए अमाउंट को सही करने के लिए 6,107 रुपये और देने होंगे।

अगले चरण में पंकज ने उसे अरुण शर्मा से मिलवाया। अरुण ने RBI के नाम से फर्जी लेटर भेजकर शख्स को और अधिक पैसे देने के लिए राजी किया। धीरे-धीरे जालसाजों ने कुल 10.38 लाख रुपये वसूल लिए।

शख्स को ठगी का एहसास कब हुआ

पीड़ित को तब ठगी का एहसास हुआ, जब जालसाजों ने कहा कि अगर वह 6 लाख रुपये और देगा, तो इनाम की राशि 25.56 लाख रुपये हो जाएगी। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने IT एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Related Articles

close