हे भगवान ! मैनेजर बेटे का शव लेने गया था पूरा परिवार, इधर चोरों ने पूरा घर कर दिया साफ, 30 लाख के गहने-कैश हुए चोरी

Oh my God! The entire family had gone to retrieve the body of the manager's son, but thieves had cleaned out the house, stealing jewellery and cash worth 30 lakh rupees.

एक बंद मकान से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। परिवार बेटे के शव को लेकर पैतृक गांव गया हुआ था। घर की रखवाली के लिए छोड़े गए दो युवकों पर चोरी का संदेह जताया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
________________________________________
Crime News : जवान बेटे के अंतिम संस्कार में गया था पूरा परिवार, इधर चोरों ने पूरा घर साफ कर दिया। 30 लाख रुपये से ज्यादा कैश व गहने की चोरी हुई है। मानवीयता को झकझोरने वाली ये घटना पूर्णिया जिले की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक के. हाट थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड स्थित एक बंद मकान में चोरों ने धावा बोलकर लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

घटना उस समय हुई जब परिवार अपने बेटे के शव को लेकर पैतृक गांव गया हुआ था। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक मोहन खेतान के बेटे की हाल ही में हत्या हो गई थी। उनका बेटा दिल्ली में एटीसी मैनेजर के पद पर कार्यरत था और 20 तारीख को शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीकानेर गया था। वहीं उसकी हत्या कर दी गई।

शव को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे से लाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव सहरसा चले गए थे।घर की देखरेख के लिए परिवार ने दो युवकों को जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन इसी दौरान घर में चोरी की घटना हो गई।

पीड़ित परिवार के अनुसार, घर के कमरे में रखा सोना-चांदी, हीरे के जेवरात, महंगे कपड़े और करीब 92 हजार रुपये नकद गायब हैं। कुल मिलाकर चोरी गए सामान की कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

बेटे की हत्या के गम से उबर भी नहीं पाए थे कि इसी बीच घर में चोरी की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिवार के सदस्य पूर्णिया स्थित अपने घर पहुंचे। वहां देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। जेवरात और नकदी गायब थी। पीड़ित परिवार ने घर की रखवाली कर रहे दोनों युवकों पर चोरी का शक जताया है।

मोहन खेतान ने बताया कि जब दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो उनमें से एक युवक ने मनगढ़ंत कहानी सुनानी शुरू कर दी। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे संदेह और गहरा गया। परिवार ने स्थानीय के. हाट थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने दोनों युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close