धमाका Update : कार में बैठा संदिग्ध हाथ हिलाते दिखा…8 मौतें…CCTV ने खोल दिया खौफनाक राज….

दिल्ली। राजधानी में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया। इस हमले में 8 लोग मारे गए और 20 गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने इसे आतंकी हमला मानते हुए UAPA के तहत केस दर्ज किया है।
CCTV ने खोला राज: कार में बैठा संदिग्ध
धमाके वाली सफेद हुंडई i20 (HR 26CE7674) कार का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में कार में बैठा संदिग्ध साफ दिख रहा है। जानकारी मिली है कि कार दोपहर 3:19 बजे लाल किले की पार्किंग में दाखिल हुई और शाम 6:30 बजे तक यहीं खड़ी रही। ड्राइवर ने एक मिनट के लिए भी कार से कदम नहीं बाहर रखा।
बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक का खौफनाक रूट
पुलिस को एक मिनट का CCTV वीडियो मिला, जिसमें कार बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक जाते हुए साफ दिखाई दे रही है। एक वीडियो में संदिग्ध का हाथ खिड़की से बाहर निकला हुआ दिखाई दे रहा है। एक अन्य फुटेज में वह नीले-काले टी-शर्ट में नजर आया। पुलिस अब पूरे रूट की जांच कर रही है।
शाम 6:52 बजे हुआ जोरदार धमाका
रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास धमाका इतना शक्तिशाली था कि कार के परखच्चे उड़ गए। लाशें और शरीर के टुकड़े चारों ओर बिखर गए। कुछ ही मिनटों में पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया।
VIDEO | Delhi: CCTV visuals of the suspect and the car involved in the blast near Red Fort Metro Station, Chandni Chowk.
The blast, which occurred yesterday around 7 PM, claimed at least 9 lives and injured several others.#DelhiBlast #ChandniChowk #SecurityUpdate
(Source -… pic.twitter.com/NatPc37vSa
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025
आतंकी मॉड्यूल से जुड़ाव
सूत्रों के अनुसार, कार का मालिक कश्मीर के पुलवामा का डॉ. उमर मोहम्मद था। वह व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल का सदस्य बताया जा रहा है। फरीदाबाद से 2,900 किलो विस्फोटक बरामद होने के बाद, मॉड्यूल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि डॉ. उमर की घबराहट में ही उसने लाल किले के पास बम ट्रिगर कर दिया।
दिल्ली से बिहार तक हाई अलर्ट
दिल्ली पुलिस ने फॉरेंसिक और खुफिया रिपोर्ट के आधार पर आतंकी हमले की पुष्टि की। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, जयपुर, पंजाब, हरियाणा, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में दूसरे चरण के मतदान के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
इस धमाके ने न सिर्फ राजधानी बल्कि पूरे देश को संगठित आतंक के खतरनाक चेहरे से रूबरू कर दिया है।









