पूर्व प्रेमी को जमानत पर घूमते देख भड़क गयी EX गर्लफ्रेंड, कालर पकड़कर घसीटते हुए ले गयी थाने … वीडियो हुआ वायरल

खरगोन। लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी को जमानत पर बाहर घूमते देखा, भरे बाजार में बवाल काट दिया। बताया जा रहा है कि युवक-युवती लंबे समय से लिव-इन में रह रहे थे, लेकिन जब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया तो युवती ने उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। लेकिन युवक जमानत पर बाहर घूम रहा था। यही बात युवती को खटक गई और उसने युवक की न सिर्फ सरेराह पिटाई की, बल्कि उसे कालर पकड़कर थाने भी ले गई। फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है। मामला मध्य प्रदेश के खरगोन से एक वीडियो वायरल हुआ है।

बताया जा रहा है कि युवक और युवती लिव इन रिलेशनशिप रह रहे थे. जब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया तो युवती ने उसके खिलाफ पुलिस में रेप का केस दर्ज करवा दिया. इसके बाद युवक जमानत पर बाहर घूम रहा था। बस यही बात युवती को खटक गई और उसने युवक की न सिर्फ सरेराह पिटाई की, बल्कि उसे कॉलर से पकड़कर थाने भी ले गई। युवती ने बिस्टान रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक युवक को देख अपना आपा खो दिया और सरेराह युवक को पीट दिया। युवक की पिटाई के बाद युवती उसे कालर पकड़कर थाने लेकर पहुंच गई। इस दौरान रास्ते भर लोग युवक-युवती को देख पीछे पीछे थाने तक पहुंच गए।

फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है. मौके पर मौजूद कई लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और किसी ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि यह मामला साल 2021 का है. जब युवती ने अपने प्रेमी पर इंदौर में रेप का गंभीर आरोप लगाया था. यह मामला न्यायालय में विचारधीन है, सुप्रीम कोर्ट से युवक जमानत पर है. युवती ने जब अपने पूर्व प्रेमी को सड़क पर खड़े देखा तो वह उसे देखकर भड़क गई और पीटने लगी।
इस मामले पर थाना इंचार्ज बीएल मंडलोई ने बताया कि युवती ने पूर्व में इंदौर में एक अपराध पंजीबद्ध कराया था. वर्तमान में माननीय कोर्ट की तरफ से युवक जमानत पर है.युवती का कहना था कि युवक उसे फिर से परेशान कर रहा था. युवती की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है. वह युवक को सरेआम मारते हुए थाने तक लाई. इसलिए युवक ने भी युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

close