Employees from across the state will honor the Chief Minister and Kalpana Soren today, All Jharkhand Para Medical Association calls upon the employees to reach Ranchi.

रांची। राज्य में चाइल्ड केयर लीव पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य कर्मियों में खुशी का माहौल है। वहीं आनन फानन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के स्वागत करने की तैयारी शुरू की है। संगठन के शीर्ष नेता अपने अपने साथियों से रांची मोरहाबादी मैदान पहुंचने का आग्रह किया है।

ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन ने किया आह्वान

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों संगठन ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने राज्य भर के साथियों से 7 मार्च गुरुवार की अपराह्न 2 बजे तक रांची मोरहाबादी पहुंचने का आग्रह किया है ताकि जुलूस की शक्ल में सभी कर्मी मुख्यमंत्री आवास तक आभार प्रकट करने भारी संख्या में पहुंच सकें।

साथियों
अत्यंत हर्ष के साथ सूचित करना है कि आज के कैबिनेट में हमारा बहुत प्रशिक्षित मांग चाइल्ड केयर लीव को स्वीकृति मिल गई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने ही अपने समय में इसका लाभ देने की बात कह दी थी। आज के कैबिनेट में स्वीकृति के बाद हेमंत सोरेन की जीवनसंगिनी कल्पना सोरेन जी का आभार प्रकट करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इसलिए आपसे विनम्र अनुरोध है की 7 मार्च को 2 बजे तक मोरहाबादी मैदान पहुंचने का कष्ट करें 💐💐
धर्मेंद्र कुमार सिंह
प्रदेश अध्यक्ष,AJPMA

एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा की हमारे स्वास्थ्य विभाग सबसे ज्यादा भागीदारी महिला कर्मी की है, चाइल्ड केयर लीव जो हमारे संगठन के महत्वपूर्ण मांग थी, उसके स्वीकृति मिलने के उपलक्ष्य पर मातृ शक्ति को नमन करते हुए राज्य भर के कर्मियों की रांची बुलाया गया है ताकि मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन जी का स्वागत और सम्मान किया जा सके।

🙏जोहार साथियों, हम कर्मियों को चाइल्ड केयर लीव मिलने की खुशी में अपार हर्ष के साथ सुचित करना है कि दिनांक 07/03/24 दिन गुरुवार को दोपहर 2 बजे मोराबादी मैदान में हम सभी विभाग के कर्मचारियों द्वारा जमा हो कर माननीय मुख्यमंत्री जी के आवास जाकर आभार व्यक्त करने का कार्यक्रम तय किया गया है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आप सभी साथियों से सादर आग्रह करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहसमय उपस्थित होकर हम सभी महिला ,पुरुष कर्मचारी अपनी चटानी एकता का परिचय देने का काम करेंगे। आपका साथी,उपेंद्र कुमार सिंह, महासचिव,ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन, झारखंड

NMOPS ने कर्मियों को बुलाया रांची

NMOPS/ झारोटेफ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने चाइल्ड केयर की उपलब्धि पर कर्मियों को रांची पहुंचने का आग्रह किया है। ताकि अधिक से अधिक संख्या में मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर आभार प्रकट किया जा सके।

क्या है चाइल्ड केयर लीव

अपने नाबालिग संतान (18 वर्ष से कम उम्र) की देखभाल के लिए 2 वर्ष का सवैतनिक अवकाश सुविधा दिए जाने का प्रावधान है। जो पूरे सेवाकाल में कभी भी महिला कर्मी ले सकती है। साथ ही शर्तो के साथ पुरुष कर्मी ( एकल अविवावक) इसका लाभ ले सकते है। जरूरत के हिसाब से ये अवकाश अलग अलग समय पर भी लिया जा सकता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...