सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें…सेहत को पहुंचा सकती हैं नुकसान…जानें सेफ ब्रेकफास्ट ऑप्शन

Don't eat these 3 things on an empty stomach in the morning...they can harm your health...learn about safe breakfast options

सुबह खाली पेट ये चीजें खाएंगे तो होगा नुकसान

दिन की शुरुआत एनर्जी और हेल्थ दोनों के लिए अहम होती है, लेकिन कई बार हम सुबह के वक्त कुछ ऐसी चीजें खा या पी लेते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट और हीपैटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य ने बताया है कि कुछ फूड्स को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए, वरना ये डाइजेस्टिव सिस्टम और मेटाबॉलिज्म दोनों को बिगाड़ सकते हैं।

खट्टे फल

डॉ. वत्स्य के अनुसार, संतरा, नींबू जैसे साइट्रिक एसिड से भरपूर फल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट इन्हें खाना नुकसानदेह है। इससे गट लाइनिंग इरिटेट होती है और पेट की नाजुक परत पर असर पड़ता है।

ब्लैक कॉफी

सुबह-सुबह ब्लैक कॉफी पीना बहुतों की आदत होती है, लेकिन ऐसा करना पेट को एसिड शॉक दे सकता है। इससे ब्लोटिंग, एसिडिटी और एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है। डॉक्टर के अनुसार, खाली पेट कॉफी से बचना चाहिए।

हैवी फ्राईड फूड्स

पूरी, कचौड़ी, भटूरे या बटर में डूबी पाव भाजी जैसे फूड्स सुबह के समय डाइजेस्टिव सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। ये फूड्स गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं और सुस्ती का एहसास बढ़ा सकते हैं।

सेफ ब्रेकफास्ट ऑप्शन

डॉ. वत्स्य सलाह देते हैं कि सुबह के समय इडली-सांभर, डोसा, केला, सेब, उबले अंडे, ओट्स और भीगे हुए नट्स जैसे हल्के और पौष्टिक फूड्स लेना बेहतर है। ये डाइजेशन में आसान होते हैं और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखते हैं।

Related Articles

close