धनबाद: IIT प्रोफेसर की पत्नी की दर्दनाक मौत, चौथी मंजिल से लगायी छलांग, मौके पर हुई मौत, मचा हड़कंप

धनबाद। IIT प्रोफेसर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। हादसा रविवार शाम का है, जब सरकारी बंगले की चौथी मंजिल से महिला ने छलांग लगा दी। महिला का नाम शिल्पी कुमारी है, जो IIT ISM के प्रोफेसर पवन सिंह की पत्नी थी। घटना के बाद आईएसएम में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि घटना के वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। प्रोफेसर की पत्नी घर में अकेली थी। घटना आईआईटी आईएसएम के हेल्थ सेंटर के समीप की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा था. नीचे जमीन पर एक महिला पड़ी हुई. महिला की कैंपस स्थित हेल्थ सेंटर में जांच कराई गई. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।

वहीं, शिल्पी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उनका रांची में इलाज चल रहा था. हाल के दिनों में महिला की स्थिति और भी बिगड़ चुकी थी. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। इसके साथ ही हादसे में एक प्रोफेसर की मौत हो चुकी है।

Related Articles

close