रांची: झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल आज 11 फरवरी को समाप्त हो गया है। इस मौके पर डोरंडा स्थित जैप 1 ग्राउंड में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां उन्हें विभाग की ओर से परंपरा के अनुरूप शानदार विदाई दी गई। इस दौरान नीरज सिन्हा ने कहा कि झारखंड में लगभग नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। अब वहां सरकार की योजनाएं भी पहुंच रही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने भी डीजीपी नीरज सिन्हा ने कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा पुलिस पदाधिकारी के रूप में नीरज जी के अनुभव का लाभ यहां के पुलिस बल जनता और राज्य को मिला अब आप जीवन के दूसरे दौर में प्रवेश कर रहे हैं स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए आपको हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।

1987 बैच के आइपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा ने 12 फरवरी 2021 को झारखंड के डीजीपी के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। इससे पूर्व अलग झारखंड राज्य बनने पर यह 25 नवंबर 2000 को रांची के पहले एसएसपी बनाये गये थे। विदाई के दिन डीजीपी नीरज सिन्हा को भेंट के तौर पर कई चीजें दी गई।

पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि एक पुलिस के लिए सेवा का अंतिम दिन हो सकता है लेकिन कभी भी परिवार से विदाई नहीं ली जा सकती है। इसीलिए मैं पुलिस के इस परिवार से हमेशा जुड़ा रहूंगा. यह सिलसिला अभी और लंबा जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि जीवन के 40 साल मैंने पुलिस सेवा में दे दिए। अब मेरे लिए यह आराम करने का समय है। अपने कार्यकाल में सफलताओं पर बात करते हुए नीरज सिन्हा कहते हैं कि जिस बूढ़ा पहाड़ पर कल तक सरकार नहीं जा पा रही थी। आज वहां पुलिस जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...